शिवपुरी। कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रूहानी के मजरा कूंढाटपरा में आदिवासियों को स्वीकृत हुर्ई राशि को सरपंच, सचिव व मैनेजर ने मिली भगत कर राशि का आहरण कर लिया। इस बात की शिकायत आज ग्रामीण आदिवासियों ने जनसुनवाई में जिलाधीश के समक्ष की है।
यहां बताना होगा कि ग्राम पंचायत रूहानी के ग्राम कूंढाटपरा में रहने वाले नब्बी, गीता, बुधिया, माना, गुम्बाद सहित एक दर्जन से अधिक आदिवासियों ने जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कहा कि सरपंच व सचिव ने ग्राम के पास स्थित एक बैंक के मैनेजर से मिलकर एटीएम कार्ड के माध्यम से कुटीरों की राशि निकाल ली गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।