पुलिस आरक्षक की पत्नि को अश्लील मैसेज करता है आरक्षक

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय के पास एक महिला अपने आरक्षक पति के साथ पहुंची और शिकायत की कि मध्य प्रदेश पुलिस का एक आरक्षक उसे काफी दिनों परेशान कर रहा है। उसे कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हद तो तब हो गई। जब उक्त आरक्षक ने बीती रात्रि आरक्षक की पत्नि के मोबाईल का नम्बर लेकर उस पर अश्लील मैसेज करने लगा। 

जानकारी के अनुसार भटनावर चौकी में पदस्थ एक आरक्षक की पत्नि ने अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया कि हरिजन थाना शिवपुरी में पदस्थ आरक्षक बृजेश पचौरी उसे आए दिन परेशान करता है और उसे अश्लील मैसेज भेजता है। 

मामले की गंभीरता को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने उक्त आरक्षक को तत्काल कार्यालय में तलब किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!