चलती बस में पुलिस वाले के बेटे ने पकडा महिला प्रोफेसर का हाथ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज जनसुनवाई के दौरान एक महिला प्रोफेसर ने एक आवेदन के माध्यम से अवगत कराया है कि पुलिस बाले के बेटे ने बस में महिला प्रोफेसर के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। जबकि इसी प्रोफेसर महिला द्वारा उक्त युवक की पूर्व में भी दो एफआईआर दर्ज करा दी हैं, लेकिन फिर भी उक्त युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त युवक पुलिस लाईन शिवपुरी में पदस्थ आरक्षक कल्याण सिंह सोलंकी जो कि पूर्व में करैरा थाने में पदस्थ थे। तभी से उक्त आरक्षक का पुत्र अपने पिता की वर्दी की धौंसपर आए दिन महिला प्रोफेसर को परेशान करता था। 

इस बात की शिकायत उक्त महिला प्राफेसर ने पहले भी करैरा थाने में की थी। जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। आज तो हद तब हो गई जब महिला प्रोफेसर शिपुरी से करैरा कॉलेज में पढ़ाने बस से जा रही थी तभी युवक आ धमका और उक्त महिला का बस में ही हाथ पकड़ लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!