करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराई में आज सुबह एक सोलह वर्षीय बालिका अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरती पुत्री नत्थू परिहार उम्र सोलह वर्ष ने कमरे में पंखे के कुंदे पर रस्सी डालकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारा। इस दौरान पुलिस ने मृत बालिका के परिजनों से पूछताछ की लेकिन परिजन कुछ नहीं बता सके।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।