नशे में धुत्त शराबी गड्डे में जा गिरा, मौत

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुरा में रहने वाला एक युवक शराब के नशे में घर आते समय गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कल सुबह उक्त युवक की लाश गड्डे में पड़ी मिली। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार शिवचरण पुत्र हरपाल आदिवासी उम्र 45 वर्ष निवासी मनपुरा पिछले दो तीन दिनों से बीमार था लेकिन विगत दिवस जब उसे बीमारी से आराम मिला तो वह अपने घर से मजदूरी करने निकल गया।

बताया जाता है कि मजदूरी करने के बाद वह जब घर वापस आ रहा तो उसने रास्ते में शराब पी ली और अत्यधिक नशा हो जाने के कारण वह घर आते समय एक गड्डे में गिर गया जहां उसकी मौत हो गई। कल सुबह उसका शव उक्त गड्डे में पड़ा मिला जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। जहां सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!