खनियांधाना। जिले के खनियाधाना तहसील क्षेत्र के बामौरकलां थाना क्षेत्र के बामौर गांव में ही एक युवक की जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे युवक की हालात बिगडने लगी। युवक की बिगड़ती हालात को देखकर परिजन चिकित्सालय ले गए। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विबेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार छोटेलाल पुत्र मौजीलाल लोधी निवासी गाम बामौर ने बताया कि प्रांगीलाल पुत्र रामप्रसाद लोधी को घर में रात के समय किसी जहरीले सर्प ने काट लिया। सांप के काटे जाने से उसकी हालत बिगडऩे लगी जिसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।