शिवपुरी में आज झमाझम बारिश, कॉलोनियों में भरा पानी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज सुबह हुई बारिश से शहर लबालब हो गया है। विष्णु मंदिर के पीछे स्थित कॉलोनी में बारिश का पानी भर जाने से   लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालीयों का गंदा पानी घरों में भर जाने से कॉलोनीवासियों का गुस्सा नगरपालिका की कार्यप्रणाली को लेकर बढ़ गया। वहीं कॉलोनीवासियों ने वार्ड पार्षद हरिओम नरवरिया को जमकर कोसा। इसी तरह शहर की अन्य कॉलोनीयों में भी पानी भर जाने से लोग काफी परेशान दिखे। जिन्होंने पार्षदों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें कोसते रहे। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह अचानक मौसम में बदलाव होने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है जो काफी देर तक चला। इस दौरान लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन उनके समक्ष जो समस्या खड़ी हो गई उससे वह निबटने में असहाय हो गए। हुआ यूं कि विष्णु मंदिर के पीछे स्थित कॉलोनी में नगरपालिका और पार्षद की अनदेखी के कारण नालियां जाम हो गई। 

जिसे बारिश के दौरान नालियोंं का पानी सड़क पर आ गया जहां घुटनों घुटनों तक कॉलोनी में पानी भर गया साथ ही सड़क पर भरा पानी लोगों के घरों में पहुंच गया। वार्ड में रहने वाले घनश्याम बंसल, कोमलप्रसाद शिवहरे, गोविंद शिवहरे, नरेश बंसल, प्रेमकुमार, गोपाल अग्रवाल, श्री तोमर सहित अनेकों लोग गंदगी घर में आ जाने से परेशान हो गए और सुबह से ही वह घर में घुसी गंदगी को साफ करते रहे। जब बारिश बंद हुई तो उसके कुछ देर बाद पानी कम होने के साथ ही सड़क पर कीचड़ हो गई।

जिससे लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया। इस समस्या को लेकर कई बार वार्डवासियों ने नगरपालिका से शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। बारिश के कारण इंद्रा कॉलोनी, पुरानी शिवपुरी, झींगुरा, फतेहपुर सहित अन्य स्थानों पर पानी भर गया। जहां पानी और कीचड़ के कारण लोग परेशान होते रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!