YOU TUBE स्टार अदिति सक्सेना का अगला वीडियो शूट शिवपुरी में

Updesh Awasthee
शिवपुरी। यू ट्यूब पर एक करोड़ से अधिक दर्शक बटोरनी वाली यू टयूब स्टार अदिति सक्सेना अपने अगले वीडियो की शूटिंग शिवपुरी की युवा नृत्य-कलाकारों को लेकर यहीं की पृष्ठभूमि में करने जा रही हैं। इस वीडियो शूट में वे अपने नगर की युवा नृत्यांगनाओं को भी अवसर प्रदान करेंगी। वीडियो में सहभागिता करने की इच्छुक बालिका-कलाकारों का ओडीशन 23 जून 2017 को विष्णु मंदिर के निकट, पुरानी शिवपुरी मार्ग पर स्थित दुर्गामठ में प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। नृत्य में विधिवत प्रशिक्षित अथवा कत्थक या अन्य किसी शास्त्रीय नृत्य में प्रशिक्षित बालिकाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।  

उल्लेखनीय है अदिति सक्सेना के द्वारा अपलोग फिल्मों के लोकप्रिय गीतों पर कोरियोग्राफ किये गये नृत्यों को लाखों दर्र्शकों के द्वारा देख कर पसंद किया जा रहा है। अभी हाल ही में उनके द्वारा कोरियोग्राफ एवं प्रस्तुत किये गये फिल्म सुलतान के नृत्य ‘‘बेबी को बेस पसंद है‘‘ को एक करोड़ दर्शकों द्वारा देख कर पसंद किया गया है। उनके द्वारा किये गये नृत्यों को यू टयूब पर अदिति सक्सेना लिंक पर जा कर देखा जा सकता है। 

नगर के वरिष्ठ कवि और कलाकार अरुण अपेक्षित की पुत्री अदिति सक्सेना मूलत: शिवपुरी निवासी हैं तथा इन्होंने नृत्य की प्रारम्भिक शिक्षा अपनी मॉ श्रीमती अर्चना सक्सेना से पाई। आपकी सम्पूर्ण शिक्षा-दीक्षा शिवपुरी में हुई है। इन्होंने स्व.मुन्ने खां से कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया और प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से कत्थक नृत्य में संगीत प्रभाकर का डिप्लोमा प्रथम श्रेणी में पास किया है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!