बाईक पर नहीं बिठाया तो कूट दिया

Updesh Awasthee
नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरौनी में दो युवकों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण बाइक पर नहीं बैठालना बताया जा रहा है। इस बात की शिकायत कुटे-पिटे युवक ने मगरौनी चौकी में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कमलेश पुत्र हरचरण सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी मगरौनी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी दुकान से घर जा रहा था तभी गांव के ही अरूण सोनी, मनोज जाटव ने उसे बाइक पर बैठाकर कहीं छोडने के लिए कहा। जिस पर युवक ने कहा कि वह कहीं और जा रहा है इस बात को लेकर दोनों युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगे जब गालियां देने से मना किया तो उक्त लोगों ने कमलेश की मारपीट कर दी और मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!