खेत के चारों और बाउंड्री बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
पिछोर। जिले के  पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मलाउनी में खेत की मेढ पर पत्थर की बाउंड्री बनाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गालियां देते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कल्लन उर्फ ब्रखभान पुत्र कैलाश लोधी उम्र 20वर्ष निवासी मलाउनी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने खेत की मेढ़ पर बाउंड्री बना रहा था उसी समय वहां सीताराम व परमा लोधी आ गए और बाउंड्री को तोड़ दिया जब मैंने बाउंड्री तोडऩे जाने का कारण पूछा तो उक्त युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वहीं सीताराम पुत्र परमा लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी मलाउनी ने शिकायत दर्ज कराई कि बृखभान मेढ़ को छोडक़र उसके खेत में बाउंड्री बना रहा था जब उससे मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगा और जितेन्द्र के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!