कोतवाली पुलिस की नाकामी, आखिर कब थमेंगा बाईक चोरी का सिलसिला

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले में बाइक चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शहर सहित ग्रामीण इलाकों से बाइक चोरी हो रही है लेकिन पुलिस के हाथ आज दिनांक तक खाली बने हुए हैं और वह चोरों का पता लगाने में नाकामयाब हो रही है। जिस तरह चोरों द्वारा बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है उससे लगता है कि एक गिरोह मिलकर बाइक चोरी का काम कर रहा है। फिर से जिले के विभिन्न् स्थानों से बाइक चोरी हुई जिसकी सूचना थाने में दर्ज करवाई गई।

कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत अस्पताल परिसर से शनिवार को रात चोरों ने बाइक को चुरा लिया। बाइक मालिक शिशुपालसिंह पुत्र प्रकाशिसिंह परिहार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आकुर्सी पोहरी शिवपुरी ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलने आया था और अपनी बाइक को अस्पताल परिसर शिवपुरी में रखकर गया था लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिस पर 11 जून को पुलिस थाने में बाइक चोरी की सूचना दर्ज करवाई। 

लगातार शहर में पुलिस को चकमा देकर बाईक चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इन चोरों की पंसद हीरो की बाईक है। जो आए दिन चोरी हो रही है। अगर इस माह की बात करें तो शहर से इसी महीने में लगभग आधा सेकड़ा बाईकों को चोर अपना निशाना बना चुके है। चुंकि शहर में चारों और सीसीटीव्ही केमरे लगे हुए है। उसके बाबजूद भी पुलिस इन चोरों से कोसो दूर बनी हुई है। उक्त चोर बाईको को शादी समारोह सहित अस्पताल, न्यायालय परिसर के बाहर से अंजाम दे रहे है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!