शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयपुरम कॉलोनी में निवासरत एक युवती के फेसबुक अकाउंट पर एक युवक ने अशलील मेसेज भेजे जब युवती ने उक्त घटनाक्रम को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी तो आरोपी ने किशोरी के सामने सार्वजनिक तौर पर हाथ पकडक़र प्यार का इजहार कर डाला। इस बात की शिकायत युवती ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेडछाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रियंका भार्गव परिवर्तित नाम उम्र 20 वर्ष और आरोपी नीरज रावत सहपाठी हैं। उक्त युवती ने फेसबुक पर अपनी आईडी बनाई और आरोप है कि आरोपी ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर उस पर अशलील मैसेज भेजना शुरू कर दिए।
उक्त युवती कोलारस पोस्ट ऑफीस में कार्यरत है और बीते रोज वह सुबह दस बजे फतेहपुर कलारी के पास में खडी होकर कोलारस जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी जिसे आरोपी नीरज रावत ने रोक लिया सार्वजनिक तौर पर हाथ पकडक़र प्यार का इजहार किया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती के साथ अशलील हरकत कर दी। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नीरज रावत निवासी सिंहनिवास के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।