बस का इंतजार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन से रौंद दिया, मौत

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेडा के पास एबी रोड पर बस का इंतजार कर रहे एक  युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत  हो गई। पुलिस ने इस मामले मे अज्ञात वाहन चालाक  के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मृतक प्रेम पुत्र रामगिरी उम्र 40 वर्ष ग्राम भदौरा म्याना कल शाम 4 बजे के लगभग एबी रोड पर स्थित ग्राम बरखेडा के पास खडे होकर ग्वालियर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था तभी कोई अज्ञात वाहन वहा से गुजरा और सडक किनारे खडे प्रेमगिरी को रौंदते हुए निकल गया इस घटना में प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड लग गई। बाद में सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर आ गई और शव को उठाकर पीएम हाउस भिजवा दिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!