बाईक सवार दंपत्ति को ट्रेक्टर ने उडाया, गंभीर घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठमई के पास एबी रोड पर शिवपुरी से नरवर जा रहे दंपत्ति को ग्वालियर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 18 बंटालियन के जवान गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां उनका इलाज जारी है। 

जानकारी के अनुसार पूजा कुशवाह कल सोनचिरैया होटल के पास रहने वाले अपने पिता कमरलाल कुशवाह के यहाँ अपने पति केशव कुशवाह के साथ आई हुई थी और आज सुबह दोनों पति पत्नि बाइक पर सवार होकर नरवर के लिए निकले थे। 

सुबह करीब नो बजे जैसे ही वह 18 बंटालियन के पास ग्राम कठमई पहुँचे तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सडक पर गिर कर घायल हो गए बताया जाता है कि उनके हाथ और पैर में गंभीर चोट आने से वह सडक पर तडपते रहे जिन्हें अस्पताल पहुँचाने की किसी ने भी पहल नही की यह जानकारी जैसे ही 18 बंटालियन के जवानों को लगी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बंटालियन के वाहन में दोनों घायलों को रखकर अस्पताल पहुँचे जहाँ समय पर उन्हें इलाज मिलने से उनकी जान बच सकी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!