सात दिन से लापता है 15 वर्षीय छात्र, परिजनों ने जताई अनहोनी का आंशका

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारां निवासी 15 वर्षीय छात्र राजेश बघेल का अपहरण के सात दिन बाद कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों के अनुसार छात्र राजेश का 10 जून को उस समय अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था जब वह अपने खेत पर था। पुलिस ने धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मासूम छात्र के परिजनों ने उसकी हर सम्भव स्थान पर तलाश कर ली मगर उसका कोई पता सिरा नहीं चल सका है। राजेश के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और उन्हें अब अपने बेटे के साथ कोई अनहोनी का डर सता रहा है।

जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारां निवासी राजेश पुत्र नवलसिंह बघेल उम्र 15 वर्ष जो कि कक्षा 5 का छात्र है, वह 10 जून को अपने जामुन वाले कुंआ पर था तभी से वह लौटकर घर नहीं आया। परिजनों ने राजेश का हुलिया इकहरा बदन है और वह नीला जींस का पेंट तथा लाल धारीदार शर्ट पहने हुए बताया है। 

परिजनों ने राजेश बघेल की हर सम्भव स्थान पर खोजबीन की मगर उसका कोई पता सिरा नहीं चल सका है, परिजनों द्वारा सुभाषपुरा थाने पर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने परिजनों की फरियाद पर से धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

छात्र के अपहरण के सात दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों को अब किसी अनहोनी का डर सता रहा है। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वे उनके बेटे राजेश की खोजबीन करे जिससे उनका बेटा उन्हें वापस मिल सके।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!