लोडेड कट्टा और कारतूस सहित बदमाश गिरफ्तार

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक बदमाश को 315 बोर के लोडेड कट्टे तथा कारतूस सहित गिरफ्तार बदमाश विष्णु शर्र्मा उर्फ संजय पुत्र विद्या शर्र्मा निवासी जनकपुरी मथुरा, बागर कृष्णा नगर जिला मथुरा का रहने वाला है तथा बारदात करने की नियत से अमोला थाना क्षेत्र में आया हुआ था। 

जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की अमोलपठा पेट्रोल पंप के पास कोर्ई बदमाश बारदात करने की नियत से आ रहा है। इस सूचना पर अमोला पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। कल दोपहर दो बजे मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर एक युवक आता हुआ दिखा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब में अवैध कट्टा मिला। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध 25/27 आम्र्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!