शकुन टेलर संचालक की पत्नि की रोड़ एक्सीडेंट में मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। कल रात वाहन से करौली दर्शन करने गए नामदेव परिवार की एक महिला की मुरैना के पास हुई दुर्घटना में मौत हो गर्ई जबकि ड्रायवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्रायवर का इलाज मुरैैना अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सगुन टेलर टेकरी गली के संचालक राजू नामदेव अपने भार्ई तथा अन्य परिवारजनों के साथ कल रात वाहन से करौली दर्र्शन करने के लिए गए थे, 

लेकिन मुरैना के पास उनके वाहन में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पिस्ता नामदेव पत्नि राजू नामदेव की मृत्यु हो गई। जबकि ड्रायबर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला का पीएम मुरैना में किया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला का शव शिवपुरी नहीं आया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!