शराबी वृद्ध तांत्रिक ने लगाई फांसी

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बिनैगा में एक वृद्ध ने नीम के पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वृद्ध ने कल रात फांसी लगार्ई थी, लेकिन आज सुबह चौकीदार को पेड़ पर उसका झूलता हुआ शव मिला। पुलिस ने फिलहाल मर्र्ग कायम कर लिया है, लेकिन उसने क्यों फांसी लगार्ई इसका कारण अज्ञात है। 

जानकारी के अनुसार मृतक कल्ला ढीमर पुत्र स्व. खचेरा ढीमर उम्र 60 वर्र्ष बिनैगा गांव का रहने वाला था और उसके तीन पुत्र हैं। बताया जाता है कि मृतक कल्ला जमकर शराब पीता था और तंत्र मंत्र विद्या में उसका यकीन था। 

घर वालों ने कर्ई बार उससे शराब छोडऩे तथा तंत्र मंत्र से दूर रहने की बात कहीं लेकिन कल्ला ने कोई ध्यान नहीं दिया। कल रात वह अपने घर से अचानक गायब हो गया। उसके तीनों पुत्रों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परन्तु आज सुबह गांव के चौकीदार ने नीम के पेड़ पर उसकी झूलती हुर्ई लाश देखी तो उसने मृतक के पुत्रों को इसकी जानकारी दी। मृतक ने घर से दूर नाले के किनारे लगे पेड़ पर लटक कर फांसी लगार्ई थी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!