घर में सो रही महिला के साथ पड़ौसी ने किया बलात्कार

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के मंगलपुरा गांव में एक महिला के साथ पडौस में रहने बाले एक युवक ने उस समय बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला जब वह घर में अकेली थी। इस बात की शिकायत महिला ने पति के घर आने पर की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज करा दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रगति उम्र 21 वर्ष निवासी मंगलपुरा अपने घर में सो रही थी। पति गांव में ही किसी कार्यक्रम में गया हुआ था। तभी गांव का ही दीपक पुत्र हरीगणेश शर्मा आया और महिला को दबौैच कर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!