सिलेण्डर लीक होने से घर में लगी आग,नगदी सहित सामान राख

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के आकाझिरी मे एक घर में खाना बनाते समय सिलेण्डर में आग लग जाने से घर में आग लग गई। इस हादसे में घर में रखा सामान सहित नगदी जलकर राख हो गई। इस बात की सूचना पर ग्रामीणों को लगी तो पूरा गांव आग बुझाने में लग गया। गनीमत रही कि आग पर काबू पा लिया गया। बरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

जानकारी के अनुसार सोनू शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा के मकान में उनकी पत्नि खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलेण्डर के लीक होने के चलते आग लग गई। जिससे घर में रखा 7 क्विंटल चना, 12 क्विंटल गेहूं ,दो क्विंटल मूंगफली के बीज,चालीस हजार रूपये नगद जो कि बैंक से कल ही निकाल कर लाए थे। मार्कसीट और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इस बात की सूचना पर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!