पत्नि की मौत के एक साल बाद कलयुगी बाप ने डेढ़ साल की मासूम के साथ किया वो जिसे पढक़र पैरों तले जमीन खिसक जाएगी

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के पिछोर रोड पर शुक्रवार को एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को सडक़ पर पटक-पटककर मार डाला। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि 1 साल पहले पत्नी की मौत होने के बाद से आरोपी व्यथित था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

दिनारा थाना प्रभारी राजराजा तिवारी ने बताया कि ग्राम दबरा चक्क निवासी महेश पुत्र दुर्जन आदिवासी ने अपनी डेढ़ साल की बेटी नेहा आदिवासी को सडक़ पर पटक-पटककर मार डाला। घटना की जानकारी उसी गांव के रहने वाले प्रभुदयाल पुत्र शिवचरण यादव ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महेश आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया। 

बदहवास हालत में मिले आरोपी महेश को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि उसकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था और शुक्रवार को उसने अपनी डेढ़ साल की बेटी नेहा को पटक-पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!