हत्या: भतीजेे तब तक लाठियां बरसाते रहे जब तक चाचा ने दम नहीं तोड़ा

Updesh Awasthee
करैरा। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम छितरी में पुरानी रंजिश के चलते चार भाईयों ने मिलकर अपने ही चाचा की लाठीयों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी भाईयों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे है। 

जानकारी के अनुसार मोहन सिंह वैश उम्र 45 वर्ष अपने घर से शौच के लिए खेतों में गया हुआ था। तभी बडे भाई के चारो पुत्र अतरसिंह,दानी ध्रुव और लाला मौके पर आ गए और चाचा पर लाठीयां बसराने लगे। चारों चाचा में तब तक लाठीयां बरसाते रहे जब तक चाचा की मौत नहीं हो जाती। इस बात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिहोर अजय गुर्जर मय दल के मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। 

इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी आईपीएस अनुराग सुजानिया मौके पर पहुंचे और आरोपीयों पर हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!