कई बार हुआ 13 साल की मासूम का रेप, प्रेगनेंट हुई तब पता चला

Updesh Awasthee
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम छिरवाहा में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। उक्त मामले का खुलासा किशोरी के प्रेगनेंट होने के बाद सामने आया जहां आरोपी किशोरी को लगातार अपना गर्भ गिराने की धमकी दे रहा था। इस बात की शिकायत किशोरी ने परिजनों के साथ पहुंचकर पिछोर थाने में की। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार रूकमणी पुत्री हरबीर पाल परिवर्तित नाम उम्र 13 वर्ष बीते तीन माह पहले शौच के लिए खेत में गई हुई थी। तभी गांव का ही पवन पाल आ गया और किशोरी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर धमकी दे डाली। आरोपी लगातार आए दिन किशोरी के साथ गलत काम को अंजाम देता रहा। जिसके चलते किशोरी प्रेंगनेंट हो गई। 

किशोरी को लेकर आरोपी हॉस्पीटल पहुंचा और गर्भ को गिरवाने का प्रयास करने लगा। इस बात की भनक किशोरी के परिजनों को लगी तो परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी पबन पाल के खिलाफ धारा  376,506,312 ताहि, 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!