शिवसेना के विधानसभा प्रभारी बने जीतेन्द्र समाधिया

NEWS ROOM
शिवपुरी। शिवसेना जिला अध्यक्ष बालकिशन शिवहरे पप्पू भैया ने शिवसेना जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया जिसमे शिवसेना ने नये पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई। जिसमे पं. जीतेन्द्र समाधिया को शिवपुरी विधानसभा प्रभारी, सूर्यकान्त शर्मा को जिला मंत्री,अरूण करोसिया को युवा वार्ड प्रभारी, हेमन्त जोशी जी को विभाग वार्ड प्रभारी का दायित्व दिया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विशाल कोडे, युवा शिवसेना अध्यक्ष रोहित जैन बिट्टू भैया,नगर अध्यक्ष प्रशान्त गौड,जिला प्रवक्ता अभिषेक बिद्रोही,राहुल गुर्जर महामंत्री,मीडिया प्रभारी नरोत्तम धाकड मारौरा, वरिष्ठ शिवसैनिक गोविन्द सोनी, छोटू मौर्य, रानू शर्मा,संजय अष्ठाना,आनन्द राठौर, शिवा पंडित(पिछोर ), सोनू झा तरूण पाठक, आदि करीब आधा सैंकड़ा शिवसैनिक मौजूद रहे। 

सभी नये पदाधिकारियों ने शिवसेना की मजबूती के लिए समर्पित होकर पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली एवं समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित होकर सेवा भाव से सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!