रास्ता रोक कर किशोरी के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मल्हावनी में एक युवक ने नाबालिग बालिका का रास्ता रोक कर उसका हाथ पकड़़ कर उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया। इस बात की शिकायत नाबालिका ने अपने माता-पिता से उन्होंने पिछोर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करार्ई जिस पर से पुलिस ने आरोपी राहुल जाटव के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी सीमा परिवर्तित नाम उम्र 14 वर्ष निवासी मल्हावनी जब अपने खेत पर से घर वापस आ रही थी तभी रास्ते में गांव के ही युवक राहुल जाटव ने उसे रोक कर उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील वार्तालाप करने लगा। जब बालिका ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। अपने साथ घटी घटना की जानकारी बालिका ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को बतार्ई और युवक की रिपोर्ट पिछोर थाने में की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!