आंगनबाड़ी का ताला तोडक़र पोषण आहार की चोरी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुटबारा में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र को बीते रोज अज्ञात चोरों ने सूना समझकर उसका  ताला तोडक़र उसमें रखे सामान को चोरी करने में सफल रहे हैं। इस बात की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सुबह जब लगी तब वह आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंची। जिसकी रिपोर्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता ने इंदार थाने में दर्ज करार्ई है।

जानकारी के अनुसार फरियादी गीता पत्नि नारायण लोधी उम्र 41 साल निवासी कुटवारा ने रिपोर्ट दर्ज करार्ई की शासकीय आंगनबाड़ी का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर उसमें रखे टेबिल, बैंच सहित अन्य उपयोगी सामान व पोषण आहार के कट्टों को चुराने में सफल रहा है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 427, 457,38 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!