बाईक डिवाईडर पर चढ़ी, दो घायल

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के श्रीजी धर्मकांटे के सामने एबी रोड पर एक बाइक सवार ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए डिवाइडर पर चढ़ा दिया जिससे वह अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सहित पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बृजेश पुत्र धजुआराम कबीरपंती उम्र 36 वर्ष निवासी स्टेशन रोड कोलारस ने शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार की रात वह और उनका साथी आनंद करीब 12:30 बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। बाइक सवार आनंद ने बाइक को तेजी से चला रहा था जिस पर बृजेश ने उसे बाइक को धीरे चलाने के लिए लेकिन वह नहीं माना और कुछ ही दूर चलने पर बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइटर पर बाइक के चढऩे से दोनों व्यक्ति बाइक से गिर गए और घायल हो गए। पुलिस ने मामले में बृजेश की शिकायत पर आनंद कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!