कुएं में कूद-कूद कर नहा रहा था डूब गया

Updesh Awasthee
पोहरी। जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र के तहत छर्च में 11 जून को कुएं पर नहाने गए एक 10 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने बताया कि मृतक बालक के पिता पप्पू पुत्र खैरू कुशवाह ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो कुएं से बालक की लाश को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को दी जानकारी में मृतक बालक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र खेत पर गया हुआ था। 

जब वह देर शाम तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई एवं जब खेत पर जाकर देखा तो कुएं के पास उनके बालक संजय उम्र 10 वर्ष वर्ष के कपड़े रखे हुए थे जब उन्होंने कुएं के अंदर देखा तो उनके पुत्र की लाश कुएं में थी। मृतक के पिता ने बताया कि उनके बालक को कम कम तैरना आता था और कुआं भी 10 फीट गहरा था। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!