भाई के सिर में दे मार दी कुल्हाड़ी

Updesh Awasthee
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चिरवाई में विवाद के चलते भाई ने भाई के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोमल पुत्र मथुरा लोधी उम्र 30वर्ष निवासी चिरवाई ने शिकायत दर्ज कराई की सोमवार की शाम उसका भाई हरीराम लोधी उसके साथ विवाद करने लगा और गाली-गलौज करने लगा। 

जब गाली देने से कोमल ने मना किया तो हरीराम ने उसके सिर में कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद से हरीराम लोधी फरार चल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!