शाहरूख खांन को अंटा सेठ के यहा डकैती डालने से पहले ही पूरी पलटन के साथ दबौचा

करैरा। जिले के करैरा थाना पुलिस ने आज करैरा कस्बे में ही अंटा सेठ के यहां डकैती की योजना बनाते हुए 6 हथियार बंद बदमाशों को दबौच लिया है। इस योजना में का मास्टर माईंड शाहरूख खांन बताया गया है। जो अंटा सेठ को बहुत करीबी से जानता था। पुलिस ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गया है। आरोपीयों के कब्जे से दो 315 वोर के कट्टे, दो जिंदा राउण्ड,एक तलवार,सरिया,लुहांगी और एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए सभी 6 बदमाशों के खिलाफ धारा 399, 400, 402 सहित 11/13 एमपीडीपी के एक्ट और 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया। 

जानकारी के अनुसार करैरा एसडीओपी अनुराग सुजानिया को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 6 बदमाश महुअर नदी के किनारे मंदिर के पास बैठे हुए हैं। जिनके पास हथियार भी हैं। श्री सुजानिया ने उक्त सूचना पर करैरा टीआर्ई संजीव तिवारी को तुरंत कार्र्यवाही करने का निर्देश दिया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की।

अंटा सेठ के यहां डकैती डालने के लिए शाहरूख ने ही सभी बदमाशों को एकत्रित किया था। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि शाहरूख अंटा सेठ को करीब से जानता था और उसे जानकारी थी कि अंटा सेठ के नगदी और जेबरात किन-किन स्थानों पर रखे हुए हैं। इसी कारण उसमें डकैती डालने की योजना तैयार की। लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

बदमाशों ने अपना नाम राजकुमार उर्फ डेनी पुत्र रतीराम जोशी उम्र 40 वर्ष, जाकिर पुत्र सफूर खां उम्र 33 वर्ष, मनीष पुत्र राजकुमार साहू उम्र 22 वर्र्ष, शाहरूख पुत्र मुन्ना खा उम्र 22 वर्ष, सुरेश पुत्र खेमू कुशवाह उम्र 30 वर्र्ष, मिथुन पुत्र मुन्नालाल कोली उम्र 22 वर्ष बताया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उन पर कर्ई हथियार भी मिले जिन्हें जप्त कर लिया। 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!