शिवपुरी का सट्टा किंग खचेरा कोलारस में चलवा रहा था सट्टा

NEWS ROOM
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के कोलारस कस्बे में ही पाण्डे मौहल्ले सदर बाजार में एक मकान में छापामार कार्यवाही करते हुए सट्टे के एक फड़ को पुलिस ने पकड़ लिया है। उक्त आरोपी के तार शिवपुरी शहर के सट्टा किंग जुगल खचेरा से जुड़े हुए बताए गए है। जिस पर पुलिस ने खचेरा को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के कब्जे से 71 हजार 235 रूपए सहित सट्टे के लेन-देन का रजिस्टर भी जप्त किया है। 

जानकारी के अनुसार कोलारस पुलिस ने कल शाम पाण्डे मोहल्ला सदर बाजार में एक मकान में छापामार कार्र्यवाही कर वहां से सट्टा संचालन करने वाले कमल पुत्र मानकचंद जैन को गिरफ्तार कर उसके पास से 71 हजार 235 रूपए की राशि एवं सट्टे के लेनदेन का रजिस्ट्रर जप्त किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए सटोरिया ने शिवपुरी के सट्टा किंग जुगल उर्फ खचेरा को लाईन देने की बात स्वीकार की है। उसके संरक्षण में सट्टा चलाना बताया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!