शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी इलाके में निवासरत एक युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की सूचना युवती के परिजनों ने देहात थाने में की। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के पुरानी शिवपुरी इलाके में रहने वाली सेंट बेनेडिक्ट की एक शिक्षिका ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि इस मामले के पीछे की वजह पारिवारिक कारण थे। बताया जा रहा है कि शिक्षिका की पति से अनबन के बाद जब विवाद बढ़ा तो वह मायके जाकर रहने लगी थी, लेकिन फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। देर शाम पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
