छात्रों से भरी SCHOOL BUS में ट्रक ने मारी टक्कर, बडा हादसा टला

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस कस्बे में ही स्थिति एक स्कूली बस में एक ट्रक ने उस समय टक्कर मार दी जब यह बस स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस बात की शिकायत बस चालक ने कोलारस थाने में की जहां पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कोलारस पब्लिक स्कूल की बस समय 9 बजे के  लगभग जगतपुर से स्कूल के छात्रों को लेते हुए आ रही थी तभी एबी रोड के पास  स्थित  बीयर बार के पास से स्कूली बच्चों के लेने रूकी स्कूली बस में गुना तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने तेज व लापहरवाही से चलाते हुए बस में पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे बस में सबार बच्चों में चीख पुकार मच गई। बस में करीब 30 बच्चे सबार थे।  गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!