अब CCTV की निगरानी में होगें जिले के 28 थाने

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के सभी 28 पुलिस थाने सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित कर दिए गए हैं। पुलिस थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के क्रम में पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत जिले के पुलिस थानों पर अब तीसरी आँख से निगरानी रखी जाएगी। 

इसके लिए जिले के सभी थानों पर कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरा लग जाने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मदद मिलेगी। जिले के सभी थानों में पीएचक्यूू भोपाल की ओर से हाईक्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कहां कहां लगे कैमरे
ये कैमरे थाने के लॉकअप, एससीएम रुम, थाने के मुख्यद्वार के साथ-साथ हर कोने में लगाए हैं ताकि थानों की 24 घंटों की हर गतिविधियां कैमरे में कैद की जा सके। इससे थाने के कामों में पारदर्शिता आएगी और पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने, दुव्र्यवहार जैसे मामलों की शिकायतें भी कम होगीं। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को पु ता प्रमाण मिल सकेगा और दोषी पाए जाने की स्थिति में संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकेगी। साथ ही थानों में सीसीटीव्ही केमरे लग जाने से आने बाले पीडितों के प्रति इससे पुलिस और जनता के बीच का व्यवहार भी केमरे में कैद हो सकेगा। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!