ट्रांजेक्शन टेक्स,बैंलेंस,कैश डिपोजिट पर शुल्क बढाने के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज बैंकों द्वारा लगाए जा रहे ट्रांजेक्शन टेक्स तथा मिनिमम बैलेंस तथा कैश डिपोजिट शुल्क वापिस लेने के लिए एक ज्ञापन आरबीआई गर्वनर के नाम सहायक लीड बैंक ऑफिसर एसबीआर्ई को सौंपा। 

ज्ञापन में बताया गया है कि बैंकों द्वारा इस माह अभी हाल ही में लेन देन पर कर्ई तरह के जो शुल्क लगाए हैं। घोषित किए है जिनका उद्देश्य आम और गरीब की जेब से पैसा निकालना है। एक तरफ पहले ही सरकार ने नोट बंदी के निर्णय से आम आदमी की कमर तोड़ कर रखी है। डिजिटल इंडिया के नाम पर बैंकों द्वारा लगाए जा रहे इन शुल्कों को वापिस लेकर लोगों से डिजिटल इंडिया के नाम पर की जा रही बसूली को बंद किया जाए। 

वहीं डिपोजिट शुल्क एवं बैंक ट्रांजेक्शन टेक्स तथा एटीएम यूज के नाम पर लिए जााने वाले शुल्क से हर वर्ग का आम उपभोक्ता प्रभावित होगा। मिनिमम बैलेंस से नाम पर जो राशि निर्र्धारित की है उसको देश का गरीब व्यक्ति, छात्र, छात्रायें, पेंशन भोगी को मेंटेन करना संभव नहीं है। इस तरह कैश ट्रांजेक्शन चार्ज, एटीएम यूज और मिनिमम बैलेंस पर लिया जाने वाला चार्ज पर बैंकों को निर्देशित किया जाए कि वह इस कदम को वापिस लें। 

ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ, रवि कुलश्रेष्ठ, राकेश गुप्ता, राजेन्द्र शर्मा, हरीश खटीक, विजय शर्मा, केएल राय, हरिओम राठौर, संजय सांखला, राकेश जैन, इब्राहिम खांन, अप्पल खांन, आशीष शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, पुनीत शर्मा, अमन सिद्दी, आकाश शर्मा पार्र्षद, अशोक राठौर, चिराग जैन, आशू सोनी, अनुराग सिंह, आकाश डाबर, धर्मेन्द्र बाथम, आनंद जाटव आदि शामिल थे। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!