सूने मकान में चोरों का धाबा:जेबर सहित नगदी पार

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के भौैंती थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले ग्राम डामरौन में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए उसके ताले चटकाकर सोने चांदी  व जेबर सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना की जानकारी मकान मालिक को पड़ोसियों ने फोन पर दी तब जाकर पुलिस को सूचना दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी जितेन्द्र पुत्र लक्ष्मण प्रताप लोधी उम्र 40 निवासी डामरौन ने बताया कि मैं अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था और मकान सूना था। तभी बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने मैन गेट का ताला तोडक़र मकान में प्रवेश कर गए और बक्से में रखी सोने का हार, अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया, सोने की चूड़ी एवं 5 हजार रूपए नगद कुल कीमती 60 हजार रूपए का सामान चोरी करके  रफू चक्कर हो गया। इस घटना की जानकारी आज पड़ोसियों ने फोन के माध्यम से दी। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दो बोरी चने चोरी
शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गगोनी में महेश पुत्र ओमकार रघुवंशी उम्र 60 के मकान का ताला तोड़ कर उसके घर में रखे बीच के दो बोरी चनों से भरी चोरी कर लिए जिसका संदेह गांव के ही मान सिंह एवं पिट्टू जाटव पर है। चोरी गए चने की कीमत लगभग तीन हजार रूपए बतार्ई जा रही है। 


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!