पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर कस्बे में ही निवासरत एक युवक को लवमैरिज करना उस समय महगा पड़ गया जब नाराज बहू ने अपने ही प्रेमी पति पर बलात्कार सहित पूरे परिवार पर मामला दर्ज करा दिया। यह मामला भी उस समय दर्ज कराया है जब बहू गर्भवती हो गई।
जानकारी के अनुसार फरियादी पूर्वी पुत्री राजवीर सिंह (परिवर्तित नाम ) उम्र 22 वर्ष निवासी बीजासेन मंदिर के सामने निवासी पिछोर ने रिपोर्र्ट दर्ज कराई की आरोपी सुनील ने मेरे से तीन साल पूर्व झूठी बातों का झांसा देकर मेरे साथ लव मैरिज की थी और लगातार तीन साथ तक मेरे साथ रहा इसके बाद वह मुझे अपने माता-पिता एवं बहिनों के कहने पर छोड़ कर भाग गया।
काफी तलाशने के बाद उसका कोई पता नहीं बताया जा रहा है। जबकि इतरती गर्भवती है। जिसकी रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से पति सुनील, ससुर जहार सिंह, कुसुम, छाया, कमलेश, रानी, रेखा लोधी निवासी बाचरौनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बताया गया है पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले बीजासेन मंदिर पर के पास में रहने वाली युवती के साथ बाचरौन निवासी एक युवक ने तीन वर्ष पूर्व पहले तो बातों में फंसा कर मंदिर में पहुंचकर प्रेम शादी कर ली। लेकिन जब युवती गर्र्भवती हुई तो उसे छोड़ कर वह भाग गया। पुलिस ने फरियादी युवती की रिपोर्ट पर से पति सहित सास, ससुर एवं ननदों पर अपहरण एवं बलात्कार की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।