शिवपुरी। शहर कोतवाली के अंतर्र्गत आने वाले क्षेत्र से सात जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेलते गिर तार कर उनके कब्जे से 5 हजार रूपए व ताश की गड्डी बरामद कर आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ जुआरी फिजीकल क्षेत्र में जुआ खेल रहे हैं जिस पर पुलिस टीम ने दविश देते हुए आरोपी सुनील अग्रवाल, दामोदर शर्मा, भरत बंसल, घनश्याम ठाकुर, संजय बंसल, भरत धाकड़, नवीन ओझा, निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 5 हजार रूपए व ताश के पत्ते जप्त किए हैं।
बताया गया है कि उक्त जुआरीयों में से कुछ शहर के नामचीन व्यापारीयों के सुपुत्र है। जो आए दिन हारजीत का दाब लगाते हुए दबौचे जाते है।