अजब प्रेम की गजब कहानी: बेमेल प्रेमी जोडे ने गटकी नीद की गोलियां, हालत गंभीर

Updesh Awasthee
शिवपुरी। बदरवास थाने क्षेत्र से खबर आ रही है कि 3 बच्चों के बाप पिता और 21 वर्षीय युवती ने अफेयर के चलते दोनो ने नीद की गोलियों का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि इन दोनो का पिछले 3 वर्ष से प्रेम प्रंसग चल रहा था। जानकारी के अनुसार उमा पुत्री रामकिशन धाकड़ उम्र 21 वर्ष निवासी आरा मशीन के पास फतेहपुर शिवपुरी का बदरबास थाना क्षेत्र के सेमरी बुजुर्ग गांव में तीन बेटीयों के बाप मुनेश धाकड़ पुत्र मंगल सिंह धाकड़ से प्रेम प्रंसग चल रहा था। 

बीती रात्रि वर्षा घर से पास ही स्थिति ताई के घर जाने की कहकर निकली और अपने प्रेमी के साथ बदरवास जा पहुंची। बताया गया है कि उक्त दोनो पिछले 3 दिनो से इसी खेत पर बनी टपरियां में रह रहे थे। समाज के बंधन के कारण दोनो की शादी नही हो सकती और दोनो अलग भी नही रह सकते इस कारण इस प्रेमी जोडें ने नीद की गोलियों का सेवन कर दिया।

मात्रा से अधिक नीद की गोलियां खाने के कारण दोनो की हालत बिगडने लगी, इस बात की सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 को दी। डालय 100 प्रेमी जोडे को लेकर बदरवास चिकित्सालय पहुंची जहां दोनो की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में भी दोनों की हालात को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!