बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में आज रात्रि चोरों ने बैराड़ पुलिस को होली का तोहफा देते हुए पुलिस की गश्त प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की भनक सुबह उस समय लगी जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। इस बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आज बैराड़ कस्बे में सब्जी मंडी के सामने मेंन रोड़ पर स्थिति धाकड़ वस्त्रालय के ताले तोडक़र चोरों ने बैराड पुलिस को होली का तोहफा देते हुए रात्रि के अंधेरे में ताला तोडक़र दुकान में रखी साडियां सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान के मालिक सुरेश धाकड़ पुत्र रामजीलाल धाकड़ उम्र 45 वर्ष निवासी पाटई बीती शाम लगभग 7 वजे दुकान को बंद करके अपने घर चले गए थे। तभी रात्रि में दुकान को निशाना बनाते हुए ताला तोडक़र चोरी की घटना अंजाम दे डाला।
इस मामले में सबसे बडी बात यह है कि उक्त दुकान मेन रोड पर स्थिति है और यहां पुलिस की गस्त रहती है उसके बाद भी चोरों ने उक्त घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। बताया गया है कि उक्त घटना में चोरों ने रेडीमेड कपडें भी पार किए है।