बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास कस्बे में ही बीते रोज एक अजीव घटना घटित हो गई। जब एटीएम मे रूपए निकालने गए एक शिक्षक,किसान और सरपंच पुत्र को गार्ड ने एटीएम में बंद कर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंंचकर उक्त युवकों को एटीएम से बाहर निकाला। उसके बाद युवकों ने जमकर इस मामले को लेकर हंगामा किया।
कुछ देर बाद पुलिस ने आकर जब शटर खुलवाया तो अंदर अतिथि शिक्षक, सरपंच पुत्रव अन्य ग्रामीण मिले, जो एटीएम से पैसा निकालने आए थे। एटीएम के अंदर बंद किए गए लोगों ने बैंक गार्ड द्वारा की गई इस हरकत का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं बैंक प्रबंधन पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है।
बीते रोज एसबीआई का बैंक गार्ड विश्वनाथ सिंह चोर-चोर चिल्लाता हुआ आया और बैंक के पास स्थित एटीएम का शटर बाहर से बंद कर दिया। चूंकि बैंक के गार्ड ने दिनदहाड़े एटीएम में चोर घुसे होने की बात बताई, तो देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। तत्काल बदरवास थाने फोन लगाया गया तो एसआई हरवीर सिंह रघुवंशी मय दलबल के एटीएम पर पहुंच गए।
पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों के बीच एटीएम का शटर खुलवाया तो अंदर से हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक इंद्रजीत यादव, कृषक रघुवीर कुशवाह, ग्राम अतलपुर सरपंच का पुत्र केशव यादव एवं सेवक यादव कृषक ग्राम दौलतपुर निकले। पुलिस ने जब इनसे पूछा कि एटीएम में क्या कर रहे थे तो उन्होंने बताया कि अपना पैसा निकालने आए थे। बैंक गार्ड द्वारा की गई इस हरकत के खिलाफ पीडि़त युवकों के अलावा स्थानीय नागरिकों ने विरोध करते हुए बैंक प्रबंधन एवं गार्ड के खिलाफ कार्रवाई करें।