शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भानगढ़ में एक आदिवासी किशोरी के साथ गांब के ही एक आरोपी ने जंगल में ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत करने पर पूरे परिबार को खत्म करने की धमकी दे डाली। घटना के सात दिन बाद किशोरी ने अपने परिजनों को बताई। परिजन किशोरी को लेकर सुभाषपुरा थाने में पहुंचे। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 ताहि 3/4 पीसीएसओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते 2 मार्च को रानी पुत्री रामसिंह आदिवासी उम्र 15 वर्ष परिवर्तित नाम निवाीस भानगढ़ अपने घर से बकरी चराने गई हुई थी। तभी रास्ते में आरोपी रूद्र आदिवासी आ गया और किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला।
साथ ही किसी को बताने पर आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे डाली। किशोरी ने सात दिन तक डर से किसी को भी उक्त घटना की जानकारी नहीं दी। उसके बाद कल किशोरी ने पूरा घटनाक्रम अपनी मां को बताया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।