बैंक कॉलोनी से तीन नाबालिग बालकों का अपहरण

NEWS ROOM
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में निवासरत तीन नाबालिग बालक बिना बताए कही गायब हो गए है। इस बात की सूचना युवक के पिता ने कोतवाली में दी। जहां पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार धर्मवीर पुत्र लालजी परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी बैंक कॉलोनी शिवपुरी ने बीते रोज पुलिस को सूचना दी कि उसका पुत्र अजय जो कि कक्षा 10 का छात्र है। बीते दो दिन से गायब है उसको हर संभब जगह पर तलाश किया लेकिन उसका कही भी पता नहीं चला। 

जब तलाश की तो बालक के दो दोस्त उमेश कुशवाह उम्र 16 वर्ष और हिंमाशु कुशवाह उम्र 17 वर्ष भी घर से गायव है। इस बात की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

बताया गया है उक्त छात्र पडने में कमजोर था। संभबत: बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट विगडने से वह घर से भाग गया है। उसके साथी हिंमाशु कुशवाह बस पर क्लीनर है वही दूसरा साथी उमेश किसी दुकान पर काम करता है। पुलिस मामले की जांच मेंं जुटी हुई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!