शिवपुरी। जिले के प्रत्येक गांव में अब खेल मैदान को लेकर कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है कि अब जिले के प्रत्येक गांव में खेल का मैदान होगा। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक गांव में खेल मैदान बनाए जाएगें।
इसके लिए कम से कम 2400 वर्ग मीटर एवं अधिकतम 10000 हजार वर्ग मीटर भूमि चयन की कार्यवाही करें। ऐसे प्रयास करें कि यह भूमि विद्यालय के पास हो। उन्होंने कहा कि आनेवाले ग्राीष्मकाल को देखते हुए पंच परमेश्वर योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हेण्डपंपो को पीएचई के अमले के माध्यम से मर मत कर उन्हें क्रियाशील बनाए जाए और ऐसी नलजल योजना जो बंद है लेकिन 2 लाख रूपए की राशि खर्च कर उन्हें भी चालू किया जाए।
उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारियों के कार्यालयों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और कार्यालयों में रखी गई अनुपयोगी सामग्री की विनिष्टीकरण की कार्यवाही की जाए।