शिक्षक की टॉयलेट साफ नही की तो छात्र के तोड़े दांत

NEWS ROOM
शिवपुरी। खबर आ रही है कि एक स्कूल की शिक्षक के द्वारा यूज की जाने वाली टॉयलेट की सफाई एक छात्र ने नही की तो शिक्षक ने उसकी इतनी पिटाई की,कि उसके दांत तक टूट गए। मामला अब जनसूनवाई में पहुंचा है कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। 

शहर के मोहनी सागर शासकीय विद्यालय के छात्र गोलू जाटव उम्र ११ वर्ष कक्षा ५ ने आरोप लगाया कि शनिवार को उसके स्कूल के शिक्षक राजेंद्र नाथ ने उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले टॉयलेट की सफाई करने को कहा जब छात्र गोलू जाटव ने सफाई करने से मना कर दिया तो शिक्षक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

जिससे उसका दांत टूट गया। इस मामले में अपने चाचा के साथ शिकायत करने आए गोलू ने कार्रवाई की मांग अधिकारियों से की। बताया जा रहा है किकलेक्टर शिवुपरी ने इस मामले में जांच के ओदश दिए है और २ सदस्यीय टीम का भी गठन कर दिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!