करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम मोटा में खलियान बनाने को लेकर कल सुबह लोधियों के बीच जमकर विवाद हुआ। घटना में दोनों ओर से आठ लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के दस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मोटा के रहने वाले अंकित लोधी और बाला लोधी के बीच खेत में खलियान बनाने को लेकर कहा सुनी हो गई और धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गर्ई कि दोनों ओर से उनके परिवार के सदस्य हाथों में लाठी-लुहांगी लेकर एक दूसरे के आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया।
इस घटना में एक पक्ष की ओर से फरियादी अंकित लोधी सहित लखन लोधी, आशाराम लोधी, हरज्ञान लोधी और रामेश्वर लोधी घायल हो गए जिनमें से हरज्ञान और रामेश्वर के यहां गंभीर चोटें आने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए शिवपुरी लाया गया वहीं दूसरे पक्ष की ओर से फरियादी बाला लोधी सहित बृजेश लोधी और कल्ली लोधी के यहां चोटें आर्ई हैं।
दोनों फरियादी घटना के बाद एक दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने अंकित लोधी की फरियाद पर से आरोपी कल्ली लोधी, बृजेश लोधी, वीरेन्द्र लोधी, हरिचरण लोधी और बालाप्रसाद लोधी के खिलाफ धारा 307, 294, 323, 324, 506, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं फरियादी बाला लोधी की रिपोर्ट पर से आरोपी कदम सिंह, अंकित लोधी, रामकुमार लोधी, रामेश्वर लोधी और लखन लोधी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 274, 506,34 के तहत प्रकरण दर्र्ज कर लिया है।