कोलारस। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम संगेश्वर में कल एक किसान ने हल्का न बर 57 के पटवारी उमेश साहू को पकडक़र धुन दिया। उक्त किसान नामांतरण में गलत नाम दर्ज होने से परेशान था और पिछले कर्ई दिनों से पटवारी के चक्कर लगा रहा था, लेकिन कल उक्त किसान का धैर्य जवाब दे गया और उसने पटवारी को रोक कर उसकी मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने पटवारी की रिपोर्ट पर से आरोपी किसान के खिलाफ भादवि की धारा 353, 332, 294 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम संगेश्वर में रहने वाले बलबीर लोधी की जमीन गांव में स्थित है। जिसका नामांतरण उसने हल्का न बर 57 के पटवारी उमेश साहू पुत्र महेश साहू से कराया, लेकिन पटवारी ने किसान के नाम के स्थान पर किसी दूसरे का नाम दर्र्ज कर दिया। जब उसने नामांतरण की प्रति निकलबार्ई तो उसमें उसका नाम अंकित नहीं था।
जिससे पीडि़त किसान ने पटवारी से संपर्र्क साधा, लेकिन पिछले ल बे समय से पटवारी उसे नाम सही कराने के लिए आश्वासन देता रहा, लेकिन ल बा समय बीत जानेे के बाद भी जब नामांतरण में उसका नाम नहीं जुटा तो कल पटवारी को बलबीर ने पचावला जाते समय रास्ते में रोक लिया औैर वह पटवारी से जूझ गया। बलबीर ने पटवारी को गालियां देते हुए उसकी मारपीट कर दी।
