शिवपुरी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्र्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी हैं उसी के तहत पिछड़ा वर्ग के लोगों शासन की योजनाओं लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिले इसी के तहत पिछड़ा वर्ग के लोगों को मजबूत करने की दृष्टि 10 संभाग 56 जिला 815 मंडलों भ्रमण कर जिले स्तर पर 21 लोगों की कार्यकारिणी गठित कर युवा एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।
इसी के तहत आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, रामस्वरूप रिझारी, अमित भार्गव, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश राठौर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानू ने मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिन पर जिला अस्पताल में पहुंचकर फलों का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, नगर महामंत्री हरिओम राठौर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।