चलती गाड़ी में जुआ खेल रहे थे,पुलिस ने दबौच लिए

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिलेे के दिनारा थाना पुलिस ने कृष्णा ट्रेवल्स चौराहे पर चैकिंग के दौरान बीती रात्रि एक लोडिंग वाहन के अंदर चल रहे जुए का पर्र्दाफाश किया है। पुलिस ने लोडिंग में जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिर तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने 15 हजार 750 रूपए की राशि और ताश की गड्डी बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने सातों जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिनारा थाना प्रभारी राजाराम तिवारी बीती रात्रि मय फोर्स के हाईवे पर चैकिंग कर रहे थे। तभी झांसी की ओर से एक बिना न बर का लोडिंग वाहन शिवपुरी की ओर जा रहा था जिसके पीछे का हिस्सा तिरपाल से ढका हुआ था। जिसके अंदर देवेन्द्र जाटव पुत्र चरणदास उम्र 24 वर्ष, वृजेश पुत्र मदनलाल लुहार उम्र 30 वर्ष, धर्मेन्द्र पुत्र नारायण लुहार उम्र 20 वर्ष, रवि कुमार पुत्र पातीराम ओझा उम्र 24 वर्ष, देवीलाल पुत्र लक्ष्मण लुहार उम्र 38 वर्ष, सुखदेव पुत्र केवल लुहार उम्र 22 वर्ष, राजेश पुत्र दयाराम लुहार उम्र 42 वर्र्ष सभी निवासी गणेश कॉलोनी फतेहपुर हार जीत का दाव लगा रहे थे। पुलिस ने वाहन की चैकिंग की तो उसमें सभी लोग सवार थे जिनके पास से पुलिस को 15 हजार 750 रूपए की राशि बरामद हुई जिन्हें पुलिस ने गिर तार कर लिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!