सनाढ्य ब्राह्मण समाज 51 जोड़ों का कराएगा नि:शुल्क विवाह सम्मेलन

NEWS ROOM
शिवपुरी। सनाढ्य ब्राह्मण समाज के बैनर तले शिवपुरी में पहली बार होने जा रहे नि:शुल्क सामूहिक विवाह स मेलन की तैयारी को लेकर कर्मचारी भवन में पं. बीएम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सनाढ्य समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे खजूरी एवं पूर्व कर्मचारी नेता समाजसेवक सुरेश शर्मा ने स मेलन के उद्देश्य के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण बन्धुओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए एक ओर जहां स मेलन को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। वहीं समाज में एकजुटता और आपसी भाईचारे से कार्य करने की बात कही। 

उल्लेखनीय है कि जिले में सर्व ब्रह्माण समाज के बैनर तले अभी तक सात सामूहिक विवाह स मेलनों का आयोजन किया जा चुका है। लेकिन पहली बार सनाढ्य ब्राह्मण समाज के बैनर तले नि:शुल्क सामूहिक विवाह स मेलन का आयोजन आगामी मई माह में किया जाएगा। सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे खजूरी एवं समाजसेवक सुरेश दुबे ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि स मेलन में 51 जोड़ों का विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है। विवाह स मेलन में वर एवं वधु पक्ष से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

साथ ही उन्हें उपहार के रूप में दी जाने वाली आवश्यक सामग्री नि:शुल्क रूप से दी जाएगी। स मेलन का खर्चा ब्राह्मण समाज के उन्हीं लोगों से स्वेच्छा से लिया जाएगा जो सक्षम हैं। स मेलन में जितनी राशि खर्च होगी उतनी ही राशि  एकत्रित की जाएगी। स मेलन में होने व्यय का ब्यौरे पादर्शिता लाने के लिए अलग से समिति का गठन किया जाएगा। स मेलन में खाद्य सामग्री से लेकर उपहार में दिए जाने वाली सामग्री के लिए भी अलग से समितियां गठित की जाएंगी। 

श्री दुबे ने बताया कि विवाह स मेलन में सनाढ्य समाज के अलावा भी अन्य ब्राह्मण समाज के कन्याओं के भी पंजीयन कर विवाह संपन्न कराया जाएगा। बैठक में उपस्थित ब्राह्मण बन्धुओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स मेलन में विवाह पूरी रीति रिवाज एवं पूजा पद्धति के साथ कराए जायें। साथ ही प्रत्येक पण्डाल में प्रथक-प्रथक पंडितों के माध्यम से विवाह संपन्न कराए जायें। 

कई ब्राह्मणों ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि स मेलन में उन संपन्न विप्र बन्धुओं को भी अपनी पुत्र एवं पुत्री का विवाह संपन्न करा कर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए। विचार व्यक्त करने वालों में दिलीप मुदगल, संतकुमार शर्मा संता, बीएम पचौरी, पुरूषोत्तम व्यास, दिलीप त्रिवेदी, ओमप्रकाश खैमरिया, माताचरण शर्मा, प्रदीप त्रिवेदी, धीरज व्यास, शंभू दयाल पाठक, जगदीश पाराशर, अशोक सम्राट, बृजमोहन पचौरी, सुरेन्द्र शर्मा, कैलाश दुबे, कौशल गौतम, श्रीनिवास उपाध्याय, राजकुमार शर्मा सहित अन्य ब्राह्मण बन्धुओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एक जुट होकर ब्राह्मण समाज के स मेलन सफल बनाने की अपील की है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!